बहुत से सवाल हैं जहन में फिलहाल,
कुछ पूछना चाहता हूं कुछ नहीं भी,
कुछ पूछ सकता हूं, कुछ शायद जायज़ नहीं।
बहुत से सवाल है जहन में फ़िलहाल
कुछ जानने परखने, कुछ समझने बतलाने के
कुछ बेचैन करते तो कुछ गुदगुदाते भी।
अजीब बात है ना
की अरसे बाद किसी से मिल कर
सवाल उठ रहे हैं दिल में।
पर जानती हो, सवालों की एक खास एहमियत होती है।
गर सवाल है मुझे तुमसे,
मतलब अरसे बाद किसी से मिल कर
बहुत कुछ महसूस कर रहा हूँ।