तुम्हे प्यादों की तरह
वो पिदाता रहता है
Military बना रखा है
मैं चीखते रहता हूँ।
पूरब से निगाह रखने का
आश्वासन तुम्हे देता है,
पश्चिम से मुझ पर बोलने की
नसीहत तुम्हे देता है।
हम फोकट एक दूसरे से
हिफाज़त के नाम लड़ते हैं।
वो लाल है और हम दोनों
हरे केसरी बँट रखे हैं।
मैं जनता हूँ तुम्हे
ये भारी बातें पसंद नहीं
अपने अपने घर चलते हैं,
मैं राम तुम अल्लाह सही।
तुम मेरा रास्ता न काटो
मैं सड़कें तुम्हारी जब घूमूं,
मैं मँडराऊँ ना पीछे जब
तुम मेरी गलियों से गुजरो।
उनसे भी कोई बेर नहीं,
वक़्त आएगा जब हमारा भी,
कुछ पिले नीले रंगों में
बांटेंगे तब हम उनको भी।
छोडो देश विदेशों को,
जो एक दूसरे की ले ली है,
खेल खेल मैं हमारी भी तो
खून से चादर मैली है।
मैं सरहद पार जो ताकता हूँ,
ना सोचो की पाबन्दी है।
राह तुम्हारी तकता हूँ,
बेफिक्रे गलियों में घूमो।
तू मेरा रास्ता न काटे
मैं तेरी सड़कें जब घूमूं।
मैं मँडराऊँ न पीछे तब
जब तेरी गोटी पक्की हो।
// peg, death and ludo