काफी दिनों बाद देखा तुम्हे आज
उसी फोटो में जो पहली दफे
तुम्हारे मरने बाद देखी थी
अब सबसे ज्यादा वही देखी है
आई लाइनर काफी बारीकी से नजर आ रहा है
तुम्हे कभी इतनी ध्यान से देखा ही नहीं मैंने
आई लाइनर लगाने लगी थी तुम?
काफी दिनों बाद देखा तुम्हे आज
उसी फोटो में जो पहली दफे
तुम्हारे मरने बाद देखी थी
अब सबसे ज्यादा वही देखी है
आई लाइनर काफी बारीकी से नजर आ रहा है
तुम्हे कभी इतनी ध्यान से देखा ही नहीं मैंने
आई लाइनर लगाने लगी थी तुम?